{"_id":"5f5928748ebc3e44b43a7030","slug":"death-in-canal-pilibhit-news-bly4192547185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से 12 साल के बालक की नहर में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से 12 साल के बालक की नहर में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। नहर के पास खेलते समय 12 साल के मासूम बालक का अचानक पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में गिर गया। पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से बालक का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव खाग निवासी भगवानदास का 12 वर्षीय बेटा अंकुर बुधवार सुबह गांव के बच्चों के साथ बीसलपुर ब्रांच नहर के पास खाली पड़े मैदान में खेल रहा था। इस दौरान नहर में क्रिकेट स्टंप तैरता दिखाई दिया। बालक स्टंप निकालने के लिए नहर के किनारे पहुंच गया। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह नहर में डूबने लगा। बालक को डूबता देख उसके साथी बच्चों ने शोर मचाया। इस पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। जब तक उसे बचाने का प्रयास किया गया, तब तक वह नहर में डूब चुका था। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बालक के शव को नहर से बरामद कर लिया। गजरौला इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि नहर में डूबने बालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।