फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Deadly attack on woman after entering her house, report filed

Pilibhit News: घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 17 Apr 2024 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on woman after entering her house, report filed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने मकान नाम न कराने पर महिला को अधमरा करने के मामले की मंगलवार को चौथे दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी मिस्कीन बेगम ने बताया कि उनके पति बाबू का काफी समय पहले इंतकाल हो गया था। वह घर में अकेली रहती हैं। मोहल्ले के ही कुछ लोग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इन्हीं लोगों ने 13 अप्रैल को दिनदहाड़े उसके घर में घुसकर मकान उनके नाम करने को कहा।
मना करने पर उन लोगों ने गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी, लात घूंसों से पीटा और सिर पर बांके से प्रहार कर दिया। इसमें वह बेहोश हो गईं। होश में आने पर किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गईं। स्वास्थ्य केंद्र वालों ने प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अब तक वह जिला अस्पताल में अपना उपचार कराती रहीं। मिस्कीन बेगम के अनुसार मंगलवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपेार्ट में मोहल्ले के ही शहीद हुसैन, इरशाद, मुकीम और मुईन को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed