{"_id":"612cac958ebc3e7a1117cf8c","slug":"deadbody-of-missing-girl-found-hanging-on-tree-police-catches-accused-of-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: लापता किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: लापता किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Mon, 30 Aug 2021 03:31 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 30 Aug 2021 03:31 PM IST
सार
गांव का एक युवक फुसलाकर उसे ले गया था। थाना गजरौला में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम युवक को पकड़ लिया था, लेकिन किशोरी नहीं मिली। अगले दिन किशोरी का शव गांव से 800 मीटर दूर एक पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में दो दिन से लापता गजरौला के गांव विधिपुर भुड़िया नागवा की एक किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। पोस्टमार्टम में आत्महत्या करने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम छह बजे रहस्यमयी ढंग से घर से लापता हो गई थी। तलाश की तो पता चला कि गांव का एक युवक फुसलाकर उसे ले गया है। थाना गजरौला में तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम युवक को पकड़ लिया था, लेकिन किशोरी नहीं मिली।
विज्ञापन
वहीं शनिवार रात 11 बजे किशोरी का शव गांव से आठ सौ मीटर दूर एक पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पता लगने पर पहुंचे परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई। मगर जब पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो आत्महत्या के संकेत मिले। एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन