फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of young man found hanging from a tree, accused of murder

Pilibhit News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 22 Sep 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 22 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree, accused of murder
अरविंद का फाइल फोटो । स्रोत परिजन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव बढ़ेपुरा निवासी अरविंद (19) पुत्र रामआसरे का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बढ़ेपुरा गांव निवासी रामआसरे ने बताया कि बृहस्पतिवार को तड़के करीब चार बजे उनका पुत्र अरविंद घर से टहलने जाने के लिए निकला था। काफी देर बाद तक जब वह लौटकर नहीं आया तब परिजनोंं ने उसकी तलाश शुरू की। घरवाले खोजते हुए जब गांव के बाहर खेत की मेड़ पर खड़े अमरूद के पेड़ के पास पहुंचे तब प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से अरविंद का शव लटका मिला।
विज्ञापन

रामआसरे ने बताया कि पेड़ के नीचे खेत में खड़ी धान की काफी फसल टूटी थी। अरविंद का मोबाइल फोन भी जमीन पर पड़ा था। उसके कपड़े मिट़्टी में सने थे। रामाआसरे का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसका शव फंदे से लटकाया गया है। घटना स्थल देखने से साफ लग रहा है कि अरविंद का हत्यारों से संघर्ष हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामआसरे ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। छानबीन में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आया है।

अरविंद का फाइल फोटो । स्रोत परिजन

अरविंद का फाइल फोटो । स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed