{"_id":"65f1eb63957e8dea3a0d503f","slug":"dead-body-of-finance-company-employee-found-hanging-from-a-tree-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113380-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का पेड़ से लटकता मिला शव
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव अमृता खास में रहने वाले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का शव बुधवार की शाम गांव अहिरवाड़ा के जंगल में पेड़ से लटकता मिला। घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाली के गांव अमृता खास निवासी मंगली प्रसाद ने बताया कि उनका भतीजा महेश गंगवार (28) पुत्र रामसेवक बीसलपुर की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था। वह रोज की तरह बुधवार को सुबह 10 बजे घर से बाइक से ड्यूटी के लिए निकला था। शाम पांच बजे तक घर नहीं आया। आमतौर पर वह शाम पांच बजे घर आ जाता था।
घर वालों ने फोन मिलाया तो उसका नंबर स्विच ऑफ मिला। किसी तरह घर वालों को पता चला कि गांव अहिरवाड़ा के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त महेश के रूप में की। उसकी बाइक भी घटनास्थल पर पड़ी मिली। मौके पर शराब की एक बोतल और तीन गिलास पड़े थे। लग रहा था कि घटनास्थल पर कुछ लोगों ने शराब पी है।
विज्ञापन
मंगली प्रसाद ने आशंका जताई है कि उनके भतीजे ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर मिली सारी वस्तुएं सील कर दी है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।