फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of class 10 student found hanging from tree in Pilibhit

पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव: चेहरा और हाथ झुलसे हुए थे; पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 02 Jun 2023 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Jun 2023 06:32 PM IST
सार

बीसलपुर क्षेत्र में दो दिन से लापता छात्र का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। उसका चेहरा और दोनों हाथ झुलसे हुए थे। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
Dead body of class 10 student found hanging from tree in Pilibhit
मृतक छात्र का फाइल फोटो, रोती-बिलखती परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया से लापता छात्र तरुण (16) का शव शुक्रवार का सुबह गांव के बाहर रेलवे लाइन के किनारे पेड़ पर लटका मिला। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बंधा था। चेहरा और दोनों हाथ झुलसे हुए थे। पिता ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत होना पाया गया है।

विज्ञापन


गांव परसिया निवासी प्रेमप्रकाश गंगवार ने बताया कि उनका पुत्र तरूण बीसलपुर के एसआरएम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह 31 मई की शाम को खेत पर जाने की बात कहकर घर से गया था और रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर जब उसका कोई पता नहीं चला, तब प्रेमप्रकाश ने बृहस्पतिवार की देरशाम कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

विज्ञापन

दो दिन पुराना है शव 

प्रेमप्रकाश शुक्रवार को सुबह गांव के पूरब रेलवे लाइन के किनारे टहलने गए, तो उन्होंने वहां पर जामुन के पेड़ पर तरुण का शव झूलता देखा। मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाल प्रवीण कुमार, कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुराना है। 

छात्र का चेहरा और हाथ झुलसे हुए थे। शव की दाहिनी आंख भी पूरी तरह नहीं दिख रही थी। पैर जमीन से छू रहे थे। अभी इस संबंध में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

इधर, छात्र की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पिता प्रेमप्रकाश, मां राजेश्वरी देवी, भाई-बहनों व अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा था। प्रेमप्रकाश का कहना है कि उनके पुत्र की हत्या दोस्तों ने हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed