फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of an elderly person who went out to take medicine was found under suspicious circumstances

दवा लेने निकले बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

Sun, 05 Jun 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of an elderly person who went out to take medicine was found under suspicious circumstances
न्यूरिया/पीलीभीत। घर से दवा लेने निकले बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में रास्ते में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वाले मौत का कारण नहीं बता पाए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव न्यूरिया खुर्द निवासी सुनील ने बताया कि उसके पिता 52 वर्षीय सुम्मेर लाल मेहनत मजदूरी करते थे। शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार रात किसी समय आकर वह सो गए थे। सुबह उठने पर बताया कि रात उनका किसी से झगड़ा हो गया था। झगड़ा किससे हुआ यह नहीं बताया था। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पंडरी गांव के पास सड़क पर पड़े होने की सूचना लोगों ने दी। मौके पर पहुंचे, तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मौत का कारण मृतक का पुत्र नहीं बता सका। न्यूरिया एसओ मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed