फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead body of a young man found lying on the roadside, suspicion of murder

Pilibhit News: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 11 Feb 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 11 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying on the roadside, suspicion of murder
जहानाबाद(पीलीभीत)। खेत पर सिंचाई कार्य करने की बात कहकर घर से निकले युवक का सड़क किनारे शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि मृतक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना जहानाबाद क्षेत्र के परैवा वैश्य गांव में रविवार देर रात की है। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र कुमार (36) पुत्र दीपचंद रविवार रात करीब आठ बजे गांव के निकट स्थित पर खेत पर सिंचाई कार्य करने के लिए घर से निकला था। देर रात उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

भाई का आरोप है कि मौके पर पहुंचने पर देखा तो उसके सिर पर चोटें लगी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। किसी प्रकार की रंजिश से भी परिजनों ने इन्कार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। सुरेंद्र के पांच भाई और दो बहने हैं। वह भाइयों में दूसरे नंबर का था। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच पड़ताल जारी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन बदहवास, टूट गई कच्ची गृहस्थी
सुरेंद्र खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उसके परिवार में पत्नी पत्नी माधुरी देवी के अलावा एक 11 वर्षीय पुत्री पूर्णिमा और पांच वर्षीय पुत्र सार्थक है। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से सुरेंद्र की कच्ची गृहस्थी बिखर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed