फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead bodies of Natik and Mustafa handed over in a sad atmosphere

Pilibhit News: गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए नातिक और मुस्तफा के शव

Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of Natik and Mustafa handed over in a sad atmosphere
न्यूरिया में मिट्टी देने कब्रिस्तान जाते लोग।
न्यूरिया। खरीदने से पहले ट्रायल लेते वक्त कार के नहर में गिरने से हुई दो दोस्तों की मौत के मामले में परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम घर पहुंचे एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह को परिजन ने लिखकर दे दिया कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। शुक्रवार को दोनों के शव नगर के अलग-अलग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।
विज्ञापन

न्यूरिया कस्बे के रहने वाले अब्दुल मुस्तफा ने एक कार का सौदा किया था। खरीदने से पहले कार का ट्रायल लेने के लिए मुस्तफा कस्बे के ही अपने दोस्त नातिक और शहजाद उर्फ सज्जाद को साथ लेकर बीसलपुर ब्रांच नहर मार्ग पर निकले। ट्रायल के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से कार नहर में जा गिरी। हादसे में मुस्तफा और नातिक की मौत हो गई, जबकि शहजाद को नहर से निकाल लिया गया। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कहते हुए शवों को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी पोस्टमार्टम कराने के लिए समझााया, लेकिन परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। शुक्रवार को गमगीन माहौल में नातिक और मुस्तफा के शवों को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अचानक बना था कार खरीदने का मन
हादसे के बाद कई तरह की चर्चाएं हैं। कार सीखने की बात भी कही जा रही है। हालांकि परिजनों का कहना है कि मुस्तफा को कार चलानी आती थी। बृहस्पतिवार को कस्बे में ही आई-10 कार देखकर उसे खरीदने का मन बना लिया और ट्रायल लेने की इच्छा जाहिर की। दोस्तों के साथ नहर पटरी मार्ग पर रवाना हुए, तभी हादसा हो गया। मुस्तफा चार माह पूर्व ही सिंगापुर से घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed