{"_id":"669d897d0056893a760094a4","slug":"dc-mnrega-lost-his-temper-abused-the-program-officer-on-mobile-phone-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-119791-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीसी मनरेगा ने खोया आपा, मोबाइल फोन पर कार्यक्रम अधिकारी से गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीसी मनरेगा ने खोया आपा, मोबाइल फोन पर कार्यक्रम अधिकारी से गाली-गलौज
Mon, 22 Jul 2024 03:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत। ललौरीखेड़ा ब्लॉक में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान डीसी मनरेगा मृणाल सिंह आपा खो बैठे। अपशब्दों का विरोध करने पर गंदी-गंदी गालियां देने लगे। पीड़ित ने ऑडियो वायरल कर मामले की शिकायत अफसरों के साथ ही मुख्यमंत्री से भी करने की बात कही है।
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को डीसी मनरेगा मृणाल सिंह की कॉल उनके नंबर पर आई थी। कॉल रिसीव करने के बाद उन्होंने नमस्ते की। जवाब में डीसी मनरेगा अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए पौधारोपण के लिए तलाश की गई जगह के बारे में जानकारी करते हैं। अफसरों के आने की बात कहते हुए साफ-सफाई कराने के निर्देश देते हैं।
अपशब्दों के बावजूद अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदेश का पालन करने की बात कहकर जगह का चयन कर लेने का हवाला देते हैं, लेकिन फिर भी डीसी मनरेगा अपशब्दों के साथ गाली देने लगते हैं। विरोध करने पर भी वह नहीं रुकते।बार-बार गालियां देकर अपमानित करते हुए फोन काट देते हैं।
विज्ञापन
विनोद कुमार का कहना है इससे पहले भी डीसी मनरेगा जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर चुके थे। मामले में ऑडियो साक्ष्य के साथ डीएम और मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। मनरेगा के डीसी पद पर तैनात मृणाल सिंह से जब उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।