{"_id":"6f0acf11dbffe4f55e503435fd99f87b","slug":"day-getting-frequent-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में बार-बार गुल हो रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में बार-बार गुल हो रही बिजली
पीलीभीत।
Updated Fri, 12 Jun 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ भयंकर गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली की कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर
विज्ञापन
दिया है। अंधाधुंध कटौती से लोग त्रस्त हो चुके हैं। रात भर जागकर लोग
बिजली आने का इंतजार करते हैं। तड़के बिजली कटौती से शहरवासियों को पेयजल
की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में विभिन्न चरणों में नौ घंटे की कटौती का शेड्यूल लागू है, लेकिन कटौती इससे कहीं अधिक हो रही है। निर्धारित समय के अलावा भी कटौती होने से उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। दिन में बार-बार कटौती से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार की सुबह 6.35 बजे गुल हुई बिजली 7.45 बजे आई। इसके बाद 9.20 पर फिर बिजली काट आपूर्ति बंद कर दी गई। 50 मिनट बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई। सुबह बिजली जाने से लोगों के घरों में लगे मोटर नहीं चल सके। जिससे शहरवासियों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही हाल दोपहर में भी रहा। गर्मी से व्याकुल लोग काफी परेशान रहे और पेड़ों की छांव के नीचे बैठकर समय व्यक्तीत करते दिखे। बिजली विभाग के रिकार्ड पर अगर नजर डालें तो शहरवासियों को 24 घंटे में महज 10 घंटे बिजली मिली। एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि इमरजेंसी कटौती और लोकल फाल्ट आने से दो-तीन दिनों से अधिक दिक्कत बढ़ी है।
बिजली कब आई और गई एक नजर में
दिन जाने का समय आने का समय
गुरुवार सुबह 4.45 बजे 5.10 बजे
7.35 बजे 8.40 बजे
विज्ञापन
दोपहर 1.05 बजे 2.00 बजे
शाम 8.35 बजे 11.35 बजे
शुक्रवार रात 1.00 बजे 1.25 बजे
रात 1.30 बजे 4.30 बजे
सुबह 6.35 बजे 7.45 बजे
सुबह 9.20 बजे 10.10 बजे
सुबह 11.30 2.30 बजे