फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Daughters told intentions - will fight for their rights and move forward

बेटियों ने बताए इरादे - हक के लिए लड़ेंगी और आगे बढ़ेंगी

Wed, 29 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Daughters told intentions - will fight for their rights and move forward
बिलसंडा के कृष्णा नरेश विद्यालय में आयोजित अमर उजाला अपराजिता में अपनी बात रखते प्रधानाचार्य बी - फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। बदलते जमाने के साथ बेटियों का आत्म विश्वास बढ़ा है। उनका कहना है कि वे अपने हक के लिए लड़ेंगी और आगे बढ़ेंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता- 100 मिलियन स्माइल के तहत कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने कहा कि लड़की होने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप किसी से डरें। खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तीन काम करें। पहला पढ़ाई, दूसरा कमाई और तीसरा गलत के खिलाफ लड़ाई। बालिकाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। बस जरूरत है तो लगन तथा परिश्रम की। उन्होंने कहा कि कॉलेज आते जाते समय किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अपने परिजन, अध्यापकों तथा पुलिस से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सूझबूझ के साथ ही कोई भी पोस्ट करने की सलाह दी। किसी भी प्रकार की समस्या या छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होने पर महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन 1090 अथवा 112 पर सूचना देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अब सरकार द्वारा इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े कानून बनाए हैं। देश की उन्नति महिला तथा पुरुषों के एक साथ सहयोग देने से ही होगी। छात्राओं को किसी के बहकावे में आकर गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। ऐसा करने से उनका भविष्य खराब हो सकता है। इस दौरान विवेक कुमार, रियाज अहमद ,राजीव त्रिवेदी, पार्थ अग्रवाल ,गायत्री देवी प्रियंका देवी, प्रीति, दिव्यांशी, ,प्रमोद और हरेंद्र कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके बाद नारी सशक्तीकरण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रिया प्रथम, निशा द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में रुपाली प्रथम, शना बी द्वितीय और नेहा गौतम तृतीय रहीं।
विज्ञापन

जमाना बदला है तो हम भी बदले हैं। आत्म विश्वास बढ़ा है। इसलिए हमें यकीन है कि हमारे सपने साकार होंगे।
- रुपाली कनौजिया
पहले से बहुत अधिक परिवर्तन आया है, लेकिन अभी भी बहुत सुधार की आवश्यकता है। इसमें सरकार से ज्यादा खुद की जागरूकता जरूरी है।
- शना बी
महिलाओं तथा बालिकाओं का जागरूक होना बहुत जरूरी है। इससे ही तरक्की का रास्ता मिलता है।
- प्रिया
शिक्षा से सिर ऊंचा कर जीवन यापन करने के लिए रास्ता मिलता है। इसलिए लगन के साथ पढ़ रही हूं। वर्ष 2022 में सपने होंगे साकार।
- शिवि कश्यप

अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed