फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Darga line spot for charging convenience fee

सुविधा शुल्क मांगने के आरोप में दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 25 May 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 25 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
कुठिया गुजिया गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन के विवाद में एक पक्ष से 50 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग करने के आरोप में फंसे हजारा थाने के दरोगा राकेश सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। सुविधा शुल्क की मांग का ऑडियो वायरल होने पर कार्रवाई की गई। पूरे मामले की जांच सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन को दी गई है। हजारा क्षेत्र के गांव कुठिया गुजिया में दो पक्षों के बीच पिछले काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें पहले चकबंदी और बाद में राजस्व टीम ने पैमाइश की। इसके बावजूद विवाद का निपटारा नहीं हो सका था। इसी मामले में आरोप है कि एक पक्ष से हजारा में तैनात दरोगा राकेश सिंह ने उसके पक्ष में फैसला कराने के लिए 50 हजार रुपये की मांग कर दी। सुविधा शुल्क मांगने की ऑडियो दो दिन पहले अचानक सोशल साइट्स पर वायरल कर दी गई। जिसके बाद मामला एसपी के संज्ञान में आया। इसकी थाना पुलिस से जानकारी जुटाई गई। ऑडियो क्लिप प्राप्त होने के बाद एसपी देवरंजन वर्मा ने सख्ती की। एसपी ने बताया कि दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अगर दरोगा पर लगे आरोप सही पाए गए तो सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed