फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Danger from dilapidated building of ayurvedic hospital

Pilibhit News: आयुर्वेदिक अस्पताल के जर्जर भवन से खतरा

Tue, 17 Sep 2024 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Danger from dilapidated building of ayurvedic hospital
आयुर्वेदिक अस्पताल जियोरहा कल्यानपुर में मरीज देखती चिकित्सक।संवाद
पीलीभीत। विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से वर्षाें से जर्जर किराये के भवन में संचालित हो रहा आयुर्वेदिक अस्पताल चिकित्सकों व मरीजों के लिए खतरा बना हुआ है। यहां रोजाना करीब 50 मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं, बावजूद इसके जिम्मेदार इसकी स्थिति सुधारने की दिशा में कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

मरीजों की सहूलियत के लिए बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में 50 वर्ष पूर्व आयुर्वेदिक अस्पताल को एक किराये के भवन में संचालित किया गया था। वर्षों बीत जाने के बाद भी अस्पताल आज भी उसी भवन में चल रहा है। जबकि अब भवन की दीवारों व लिंटर का प्लास्टर छूट कर गिर रहा है। कच्ची जमीन से हर समय सीलन की बदबू आती है तो बारिश के दौरान भवन की छतें टपकती हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि बारिश के दौरान यहां पर न तो चिकित्सक आ पाते हैं और न ही मरीज आने की हिम्मत जुटा पाते हैं। बता दें कि इस आयुर्वेदिक अस्पताल में इमलिया, फूटा कुंआ, बरगदा, सिमरिया ताराचंद, मचवाखेड़ा, डंडिया राधे, खजुरिया पचपेड़ा, अमखेड़ा लखनऊ, काजरबोझी, लखाखास, दौलापुर समेत करीब 25 गांवों के हजारों मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नहीं है बिजली का कनेक्शन
बिजली कनेक्शन के लिए सरकार योजनाएं चला रही है। बावजूद इसके आयुर्वेदिक भवन में आज तक बिजली कनेक्शन नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने यहां सौर पैनल से बिजली की व्यवस्था की है।

-
अस्पताल की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। बरसात के मौसम में यहां पर कीड़े-मकौड़ों का खतरा बना रहता है। भवन भी गिरने का डर बना हुआ है।
- धर्मपाल, इमलिया
-
अधिकारी अनहोनी के इंतजार में बैठे हैं। इसलिए ही भवन की मरम्मत नहीं करा रहे हैं। जबकि काफी संख्या में लोग नियमित यहां पर आते हैं।
- पुष्पा देवी, अमखेड़ा लखनऊ
-
जल्द ही अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट करा दिया जाएगा। कुछ कार्य शेष बचे हैं। जिन्हें अधिकारियों के नेतृत्व मेें किया जा रहा है।
- डॉ.राजीव सक्सेना, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी

आयुर्वेदिक अस्पताल जियोरहा कल्यानपुर में मरीज देखती चिकित्सक।संवाद

आयुर्वेदिक अस्पताल जियोरहा कल्यानपुर में मरीज देखती चिकित्सक।संवाद

आयुर्वेदिक अस्पताल जियोरहा कल्यानपुर में मरीज देखती चिकित्सक।संवाद

आयुर्वेदिक अस्पताल जियोरहा कल्यानपुर में मरीज देखती चिकित्सक।संवाद

आयुर्वेदिक अस्पताल जियोरहा कल्यानपुर में मरीज देखती चिकित्सक।संवाद

आयुर्वेदिक अस्पताल जियोरहा कल्यानपुर में मरीज देखती चिकित्सक।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed