{"_id":"64cfdb744245c68d2b087509","slug":"dak-kanwar-left-for-kachlaghat-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2288-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कछला घाट के लिए रवाना हुई डाक कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कछला घाट के लिए रवाना हुई डाक कांवड़
Sun, 06 Aug 2023 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
गजरौला में कांवड़ियो पर पुष्प बर्षा करते व्यापारी ।संवाद
गजरौला। कस्बा से रविवार को सुबह कछला गंगाघाट के लिए डाक कांवड़ यात्रा भगवान भोले के जयकारों के साथ रवाना हुई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा में शामिल भक्तों का पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर अभिनंदन किया। जत्था गंगाजल लेकर सोमवार सुबह पीलीभीत गौरी शंकर शिव मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक करेगा। जत्थे का स्वागत करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विक्रांत गुप्ता, कपिल गुप्ता, विजय गुप्ता, वंश यादव, राजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
न्यूरिया । नगर पंचायत न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में श्रीकृष्ण माधव मंदिर से ढोल नगाडों के साथ बड़ी संख्या में एकत्र होकर कांवड़िये गंगाजल लेने कछला रवाना हुए। कंवाडियों के जत्थे को समाज सेवी बजरंग सहाय ने मिठाई खिलाकर रवाना किया। कछला जाने वाले कंवाडियों में नगर के प्रमुख पवन कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, मोनू पांडे, रितिक, सौरभ गुप्ता आदि शामिल थे। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम चेहरोला से 90 कंवाडियों का जत्था गंगाजल लेने के लिए कछला रवाना हुआ। इनके जत्थे में नरेंद्र वर्मा, चंद्रसेन शर्मा, दिनेश वर्मा आदि शामिल थे