फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dad I'm upset, won't be back home now

पापा ! मैं परेशान हूं, अब घर नहीं लौटूंगा

Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
dad  I'm upset, won't be back home now
पूरनपुर। घर से बाइक पर निकले युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। युवक ने अपने पिता को कॉल करके कहा था कि वह परेशान है, अब घर नहीं लौटेगा। उसकी बाइक नहर की पटरी पर मिलने से परिवार उलझन में है।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गांव अभयपुर माधोपुर निवासी बलजीत सिंह का पुत्र प्रेम सिंह (33) शनिवार को घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश ही कर रहे थे। इस दौरान शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे प्रेम सिंह ने अपने पिता को कॉल कर परेशान रहने और घर वापस न लौटने की जानकारी दी और फिर मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को बलजीत सिंह ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि प्रेम सिंह की गुमशुदगी दर्ज की गई है। उसकी बाइक रविवार को गांव से कुछ दूरी पर हरदोई ब्रांच नहर पटरी पर खड़ी परिजन को मिली है। प्रेम सिंह की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed