{"_id":"65c3d982015e3a771f03a3b4","slug":"dacoits-were-not-caught-police-caught-four-accused-of-robbery-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111735-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डकैत नहीं लगे हाथ, पुलिस ने लूट के चार आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डकैत नहीं लगे हाथ, पुलिस ने लूट के चार आरोपी पकड़े
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए आरोपी बदमाश को उठाकर ले जाती पुलिस । स्रोत - पुलिस
पूरनपुर। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर 30 जनवरी को डाका डालने वाले डकैत पुलिस के हाथ न लगने से अब तक घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका। पुलिस ने लूटपाट के लिए सड़क किनारे खड़े बदमाशों की सूचना पर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी अंसार पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस ने अंसार समेत उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बदमाशों के पास दो तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा और दो लकड़ी के डंडे मिले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया। घटना मंगलवार रात करीब 2.10 बजे गांव गैरतपुर जप्ती के पास सिरसा रोड पर की है।
कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि आधी रात को सिरसा रोड पर लूटपाट की योजना बना रहे बदमाशों की सूचना मिली थी। टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर बदमाशों को ललकारा गया। इस पर बदमाशों ने पुलिस वालों को जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए दो फायर किए।
विज्ञापन
एक फायर पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी अंसार के दाहिने पैर में घुटने के समीप लगा। अंसार के अलावा उसके साथी मोहल्ला ढका निवासी नफीसुल हसन, नफीस, तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा, लकड़ी के दो डंडे मिले हैं। घायल अंसार को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल ने बताया कि चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। चारों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।