{"_id":"65b153ebc6fa70d75b032004","slug":"cyber-thugs-blew-one-lakh-rupees-from-the-account-of-former-chairmans-son-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-11157-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साइबर ठग ने पूर्व चेयरमैन के बेटे के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साइबर ठग ने पूर्व चेयरमैन के बेटे के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने पूर्व चेयरमैन के पुत्र के बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लेने के मामले दो माह बाद एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नूर अहमद अंसारी के पुत्र नवी हसन अंसारी ने बताया कि वह ईंटभट्टे का संचालन करते हैं। उनके फोन पर 20 नवंबर 2023 को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम आनंद शर्मा बताया। कहा, उसे ईंटों की आवश्यकता है। अग्रिम भुगतान करने के लिए उसने नबी हसन से उनका बैंक खाता नंबर और अन्य विवरण ले लिया। कुछ ही देर बाद नबीहसन के पंजाब नेशनल बैंक पीलीभीत के खाते से 99920 रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का मेसेज आने पर नबीहसन को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।
नबी हसन ने उसी दिन थाना सुनगढ़ी और साइबर थाने में मामले की तहरीर दी थी। वहां पर उनकी रिपोर्ट अभी तक दर्ज नहीं हो पाई। वहां से मायूस होकर नबी हसन बुधवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि नबीहसन की तहरीर पर धोखाधड़ी और सूचना प्रोद्यौगिकी अधिनियम के तहत रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में आनंद शर्मा के नाम का उल्लेख किया गया है। उसका पता अज्ञात बताया गया है।

शिवा गुप्ता फाइल फोटो ।

शिवा गुप्ता फाइल फोटो ।

शिवा गुप्ता फाइल फोटो ।

शिवा गुप्ता फाइल फोटो ।

शिवा गुप्ता फाइल फोटो ।
विज्ञापन