{"_id":"571d01614f1c1ba06e8b6953","slug":"culture-knowledge-exam-winners-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेता हुए सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायत्री शक्ति पीठ में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
शहर के नकटादाना चौराहा स्थित शक्ति पीठ में हुए समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिला समन्वयक हरिशंकर वर्मा ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और गिरीश चंद्र गुप्ता ने आय व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। जिला स्तर पर पर कक्षा छह की शारदा गंगवार, दीप्ति देवी, निखिल कुमार, सात से 12 वर्ग में कक्षा नौ के सुमित कुमार, कक्षा सात की अंशिका मिश्रा, कक्षा दस के सुरभित सक्सेना, तहसील स्तर पर कक्षा छह के आर्यन माथुर, कक्षा छह की हर्ष अग्रवाल, कक्षा पांच के जितेंद्र पाल, सात से 12 वर्ग में कक्षा दस के पुष्पेंद्र कटियार, सात के अभय पांडे, नौ की साजिया बी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीसलपुर तहसील में पांच से सात तक वर्ग में कक्षा छह के अर्जुन सिंह, छह के विशराम सिंह, छह की नेहा देवी, सात से 12 वर्ग में कक्षा 12 की शिवानी सक्सेना, दस के हिमांशु गंगवार, दस की ज्योति भोजवाल, पूरनपुर में कक्षा छह के कपिल, पांच के अतुल कुमार, छह के सौरभ पांडे ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य केएन यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। भारतीय संस्कृति के संस्कारों व विश्व संस्कृति के बारे में बताया गया। कहा गया कि संस्कृति व संस्कार के माध्यम से बच्चों को श्रेष्ठ बनाया जा सकता है। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य करुणाशंकर शुक्ला, गुरुभाग सिंह, नारायणलाल शर्मा, मीरा सक्सेना, राजकुमार, ओम शर्मा, श्यामबिहारी शर्मा, सेवाराम गंगवार आदि ने भी विचार रखे। संचालन डॉ. दीनदयाल शर्मा ने किया। इस मौके पर दलवीर कौर, कमला पाठक, सर्वेश कुमारी, प्रेमवती, रामप्यारी, ईश्वरीप्रसाद, ज्ञानवती, शोभा सिंह, प्रेम कुमारी, मधु अग्रवाल, हीरालाल गंगवार, दाताराम, विनोद पांडे आदि मौजूद रहे।