{"_id":"65b1527366106910c80d53dc","slug":"cultural-programs-were-celebrated-on-the-first-day-in-up-day-celebrations-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-11150-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यूपी दिवस समारोह में पहले दिन रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यूपी दिवस समारोह में पहले दिन रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
गांधी प्रेक्षाग्रह मे उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित समारोह में लाभार्थियो को चांबी देते राज्य मं
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का बुधवार को गांधी प्रेक्षागृह में राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, विधायक बरखेडा प्रवक्तानंद और जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान कई विभागों ने स्टॉल भी लगाए गए। आवास योजना के पात्रों को चाबी सौंपी गईं। स्कूली बच्चों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेष्ठता के आधार पर 10 विद्यालयों के बच्चों को 1100-1100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की गिनती देश के सबसे महत्वपूर्ण सूबे के रूप में की जाती है। इस वर्ष स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में तीन दिन तक मनाया जाएगा। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 05-05 हजार व सहायक को 2500-2500 रुपये का चेक दिया गया।
शहरी-ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी प्रदान की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों एवं खादी ग्रामोद्योग के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योजनाओं की जानकारी देने के लिए मत्स्य विभाग, सखी वन सेंटर, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग और स्वयं सहायता समूहों ने स्टाॅल लगाए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी आदि मौजूद रहे।