फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cultural programme in district.

Pilibhit News: दीप प्रज्ज्वलन के साथ गोमती महोत्सव का भव्य आगाज

Wed, 05 Nov 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme in district.
गोमती उद्गम स्थल पर शरदकालीन महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक बाबूराम पासवान, मौजूद डी
पीलीभीत। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल पर मंगलवार को चार दिवसीय शरदकालीन महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन के साथ भव्य आगाज किया। विधायक बाबूराम पासवान और डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। पहले दिन स्कूली बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। देर शाम को श्री रामचरित मानस का मंचन हुआ।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाले शरदकालीन महोत्सव को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कई दिन पूर्व से तैयारियां शुरू कर दी थीं। उद्गम स्थल क्षेत्र की रंगाई-पुताई के साथ प्रकाश व्यवस्था को भी दुरुस्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिसर क्षेत्र में कैमरे भी लगाए। मंगलवार को महोत्सव का आगाज हुआ। शाम को विधायक बाबूराम पासवान ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के साथ उद्गम स्थल पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, चेयरमैन आस्था अग्रवाल, एसडीएम महिपाल सिंह, नायब तहसीलदार अक्षय यादव आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में गोमती की आस्था और उद्गम स्थल क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। इससे पूर्व दोपहर तीन बजे क्षेत्रीय स्कूलों के बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। उद्गम स्थल परिसर क्षेत्र में रंगोली बनाई गईं।
विज्ञापन

बेहतर रंगोली बनाने वाले बच्चों का चयन हुआ। शाम छह बजे आरती के बाद श्री रामचरित मंचन शुरू हुआ। महोत्सव के आगाज के बाद उद्गम स्थल पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रंग बिरंगी लाइटों से जगजम उद्गम स्थल का दृश्य भी अद्भुत नजर आया। सुरक्षा के लिहाज से माधोटांडा थाना प्रभारी अशोक पाल भी फोर्स के साथ नजर बनाए रहे। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य निर्भय सिंह, राममूर्ति सिंह भी मौजूद रहे।

गोमती उद्गम स्थल पर शरदकालीन महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक बाबूराम पासवान, मौजूद डी

गोमती उद्गम स्थल पर शरदकालीन महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक बाबूराम पासवान, मौजूद डी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed