फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

धूमधाम से निकली श्रीराम की राजगद्दी

Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिलसंडा में निकाली गई की राजगद्दी शोभायात्रा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। रामलीला मेले में रावण वध के बाद शनिवार को भगवान राम की राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में कई मनमोहक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालु मौजूद रहे। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्री राम-लक्ष्मण, सीता जी के स्वरूपों की आरती की।
विज्ञापन

भगवान राम की राजगद्दी शोभायात्रा में सबसे आगे दो श्रद्धालु विजय पताका लेकर चल रहे थे। उनके पीछे बैंडबाजे वाले मधुर ध्वनि बिखेरते हुए चल रहे थे। राजगद्दी में भगवान विष्णु, मां दुर्गा, हंस पर विराजमान मां सरस्वती, भगवान कृष्ण, भगवान शिव की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सबसे पीछे सिंहासन पर विराजमान भगवान राम, जानकी, लखन के स्वरूपों का रथ चल रहा था।
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार, बंडा रोड, बमरोली रोड, हाथीखाना, पक्का तालाब होते हुए मेला ग्राउंड पहुंचकर शोभायात्रा देर रात संपन्न हुई। शोभायात्रा में रवि शुक्ला, एडवोकेट रमेश गुप्ता, डीके गुप्ता, अजय जायसवाल, डॉ.पंकज गुप्ता, राजीव धमाका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed