{"_id":"634b0b640c27426fc2666dd2","slug":"cultural-pilibhit-news-bly5009440156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी आंखियों के सामने ही रहना मां शेरा वाली जगदंबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी आंखियों के सामने ही रहना मां शेरा वाली जगदंबे
विज्ञापन
बरखेड़ा में आयोजित दुर्गा जागरण में झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। मां आदिशक्ति जागरण ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार रात दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया। मां ज्वाला की ज्योति जलाई गई। पंडित लक्ष्मी नरायन मिश्रा ने विधि विधान से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ जागरण का शुभारंभ किया। कलाकारों ने माता रानी की भेंटों से भक्तों को जमकर भक्ति की गंगा में डुबकी लगवाई। सुबह प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया।
जागरण में ट्रस्ट के सदस्यों ने ज्वाला जी से लाई गई ज्योति माता रानी की प्रतिमा के समक्ष रखी। विधायक जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्ता नंद और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। जागरण का शुभारंभ शाहजहांपुर से आए गायक विशाल रुद्र ने श्री गणेश वंदना से किया।
कानपुर से आई गायिका रुचि किकर ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, मेरी अंखियों के सामने ही रहना मां शेरोवाली जगदंबे, झांसी से आए गायक दीपक जयपुरिया ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मेरा मिलन करा दे मेरे राम से। कानपुर से आई गायिका अंजलि ने मां मुरादें पूरी करदे हलवा बाटूंगी, दो जोगनियों के बीच अकेला लांगुरिया। लखनऊ से आए गायक विक्की विमल ने मुझे एक जरूरी काम मैया कहां मिलेगी, इतनी कृपा मैया जी बनाए रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना आदि भेंटें-भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। विकास झांकी आर्ट ग्रुप शाहजहांपुर के कलाकारों ने गणेश जी, राधा कृष्ण, लड्डू गोपाल, शंकर पार्वती, मां काली, दुर्गा जी, हनुमान जी आदि की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। तारा रानी की कथा हुई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार, अशोक कुमार गुप्ता, संजीत शरन, दुर्गेश सक्सेना, श्याम बिहारी भोजवाल, विवेक सक्सेना कार्यक्रम में मौजूद रहे।