फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर किया निर्जला व्रत का पारायण

Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
cultural
जलाशय में खड़ी होकर सूर्यदेव की आराधना करतीं महिलाएं। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सूर्य उपासना का महापर्व छठ का बृहस्पतिवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। माथे पर दमकते सिंदूर के साथ व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार और बच्चों की खुशहाली व उनकी लंबी उम्र की कामना की। इससे पहले आधी रात में ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ सूप में जलता दीपक लेकर घाट पहुंची। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और 36 घंटे से चल रहे निर्जला व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल की तर्ज पर जिले में भी छठ पर्व आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। बुधवार की शाम को व्रती महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और छठ मैया की आराधना की। सुबह होने तक महिलाओं ने जागरण कर छठ मैया का गुणगान किया। इधर, पर्व के अंतिम दिन यानी बृहस्पतिवार को भोर होने से पहले ही लोगों के बरहा रेलवे क्रॉसिंग स्थित जलाशय (घाट) पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। व्रती महिलाएं व अन्य लोग बांस के सूप व टोकरियों में फल, मेवा, अनाज, नारियल, मिष्ठान व गन्ना आदि लेकर पहुंचीं। पूजा स्थल पर महिलाओं ने छठ मइया की बेदी पर पूजा अर्चना की। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कपूर व अगरबत्ती जलाकर माथा टेका। छठ मइया की पूजा करने के बाद जलाशय के पानी में खड़े होकर व्रती महिलाएं सूर्य भगवान के उदय होने का इंतजार करती रहीं। सूर्योदय होते ही शंखनाद के बीच व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया और पति, पुत्र व परिवार की मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। पूरी रात जागरण के बाद भी व्रतियों के चेहरों पर आस्था का उल्लास देखा गया। छठी मइया के गीत गाती और हाथ में लिए सूप और दीपक की लौ को जलाए रखने का जतन करती हुई घाट पहुंची थी। रेलवे कॉलोनी से घाट की ओर जाने वाला रास्ता छठ मइया के गीतों से गुलजार रहा। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने घर जाकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और मिष्ठान खाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

पूरी रात जगमगाते रहे घाट
उदयीमान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर बृहस्पतिवार तड़के ही लोग जुटने लगे। इसके चलते पूरी रात छठ घाट रोशनी से नहाए नजर आए। छठ पूजा के लिए आकर्षक ढंग से घाटों को सजाया गया था। भोर होते-होते घाटों पर भीड़ बढ़ती गई। ऐसे में लोग एक दूसरे के मददगार बने। अर्घ्य के समय लोग एक दूसरे की मदद कर उन्हें व्रती महिलाओं के पास अर्घ्य दिलाने के लिए भेजने में सहयोग करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed