फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

सहालग का अंतिम दिन आज, चातुर्मास 20 से

Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
cultural
पीलीभीत। देवशयनी एकादशी यानी 20 जुलाई से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे। इस दिन से समस्त मांगलिक एवं शुभ कार्य चार माह के लिए थम जाएंगे। हालांकि देवशयनी एकादशी से ठीक पहले शुभ विवाह मुहूर्त रविवार यानी 18 जुलाई को है।
विज्ञापन

सनातन धर्म में चातुर्मास का बड़ा महत्व है। इसे वर्षा काल भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी पर आराम करने के लिए चले जाते हैं। इसके साथ ही समस्त मांगलिक और शुभ कार्य थम जाते हैं। इसके बाद मांगलिक कार्य कार्तिक मास की देव उठनी एकादशी से शुरू होते हैं।
विज्ञापन

पंडित आशुतोष शर्मा के मुताबिक चातुर्मास से पहले 18 जुलाई रविवार को भड़ली नवमी मनाई जाएगी। यह विवाह के लिए शुभ तिथि है। चातुर्मास में आषाढ़, सावन, भादों, अश्विन और कार्तिक मास के 15 दिन रहते हैं। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। सावन में शिव की आराधना करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। देवशयनी एकादशी से प्रभु शयन करते हैं और देवोत्थान एकादशी पर उठते हैं। इसी के साथ मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाते हैं। इस एकादशी की बड़ी महत्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र में आएंगे सूर्य, रहेंगे 15 दिन
देवशयनी एकादशी पर भगवान सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र में सूर्च 15 दिन रहेंगे। पंडित आशुतोष शर्मा के मुताबिक सूर्य एक नक्षत्र में 15 दिन और चंद्रमा एक नक्षत्र में एक दिन रहते हैं। सूर्य के पुष्य नक्षत्र में होने से सिंह राशि के जातकों और राजकीय सेवा में लगे लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान मध्यम वर्षा का भी योग है।

चातुर्मास में मनेंगे बड़े त्योहार
चातुर्मास में भले ही मांगलिक कार्य न होते हो, लेकिन सनातन धर्म के लगभग सभी बड़े त्योहार इसी अवधि में मनाए जाते हैं। भगवान शिव का प्रिय महीना सावन के अलावा भादों में गणेश उत्सव, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अश्विन में शारदीय नवरात्र, दशहरा और कार्तिक में दीपावली मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed