फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural

जयंती पर याद किए गए बाबा साहब

Wed, 14 Apr 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
cultural
पीलीभीत। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती जिले में मनाई गई। विभिन्न संगठनों ने बाबा साहब को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शहर स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव यूसुफ कादरी समेत कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद ने बाबा साहब को वंचित एवं दबे-कुचले समाज का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज को जागरूक करते हुए सामाजिक बराबरी की ऐसी अलख जगाई जिस पर शोध न केवल भारत बल्कि विदेशों में लगातार जारी हैं। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने बाबा साहब को महान दूरदर्शी एवं समाज सुधारक बताया। जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव ने भी विचार रखे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा, मोहम्मद आरिफ, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, रामबहादुर यादव, प्रदीप सोनकर, श्यामाचरण गंगवार, दिनेश यादव, आसिफ अली कादरी, जिया उल इस्लाम, हाजी लाडले, अमित पाठक आदि मौजूद रहे। बसपा कार्यालय पर भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। यहां जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, रामसनेही गौतम आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन ने शहर के मोहल्ला नखासा स्थित बरातघर में बाबा की जयंती मनाई। बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। यहां राष्ट्रीय महासचिव विकास वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष जग्गोदेवी, शशिकांत वाल्मीकि, विापिन त्यागी, अरुण राही आदि मौजूद रहे। महर्षि अटल सेना ने कोविड नियमों का पालन करते हुए बाबा साहब की जयंती मनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल वाल्मीकि ने लोगों से बाबा साहब की शिक्षाओं को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस मौके पर अजय चंद, चंद्र प्रकाश, संजीव कुमार, गुड्डू बाल्मीकि, धर्मेंद्र वाल्मीकि, रामवीर आदि मौजूद रहे। जिला महामंत्री भाजपा लेखराज भारती ने भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई। चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनका नमन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed