फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   CRS inspected speed trial by train between Shahgarh to Mailani

शाहगढ़ से मैलानी के बीच सीआरएस ने ट्रेन से किया स्पीड ट्रायल का निरीक्षण

Wed, 29 Dec 2021 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
CRS inspected speed trial by train between Shahgarh to Mailani
स्पीड ट्रायल में पूरनपुर से निकलती रेलवे संरक्षा आयुक्त की ट्रेन। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर(पीलीभीत)। शाहगढ़ से मैलानी तक आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद दो दिवसीय सीआरएस निरीक्षण मंगलवार को पूरा हो गया। स्पीड ट्रायल में सीआरएस की ट्रेन 122 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ी। मात्र तीस मिनट में ट्रेन ने 44.56 किलोमीटर का सफर पूरा किया। स्टेशन पर पटरी पार कर लोग आवागमन न करें। इसके लिए पटरी के दोनों ओर जीआरपी तैनात रही। पटरी पर न आने के लिए बार-बार अनाउंस किया गया।
विज्ञापन

रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिक्षेत्र मोहम्मद लतीफ खान ने दो दिवसीय सीआरएस निरीक्षण शुरू किया था। पहले दिन सोमवार को मैलानी से पूरनपुर के बीच मोटर ट्रॉली से और मंगलवार को पूरनपुर से शाहगढ़ तक मोटर ट्रॉली से इसके बाद ट्रेन पर सवार होकर स्पीड ट्रायल के लिए निरीक्षण किया। रेल संरक्षा आयुक्त ने मार्गवर्ती सभी बड़े और छोटे पुलों, समपारों, कर्वों, प्वाइंट्स, स्टेशन पैनलों आदि का मोटर ट्रॉली और मंगलवार को विशेष ट्रेन से शाहगढ़ से मैलानी रेल खंड का गति परीक्षण किया। इसमें 122 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेन चली। स्पेशल गाड़ी शाहगढ़ से 16:06 बजे चलकर मैलानी 16:36 बजे पहुंची। निरीक्षण के समय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, मुख्य इंजीनियर निर्माण (पश्चिम) एके सिंह, मुख्य इंजीनियर (टीएमसी) सुनील कुमार गुप्ता, रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना अधिकारी राजेश श्रीवास्तव और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन

571 करोड़ की लागत हुई थी स्वीकृत
पूरनपुर। मैलानी-पीलीभीत (67 किमी) रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य की स्वीकृृत 571 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रदान की गई थी। आमान परिवर्तन कार्य को पीलीभीत-मैलानी रेल खंड को 30 मई, 2018 बंद कर दिया गया था। प्रथम चरण में मैलानी-शाहगढ़ (44.26 किमी) रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य पूरा करा लिया गया। इस रेल खंड पर सात बड़े, 25 छोटे पुल, 11 समपार एवं 9 सीमित ऊंचाई वाले पुल बनाए गए हैं। सेहरामऊ, दुधिया खुर्द, पूरनपुर तथा शाहगढ़ स्टेशनों का नया भवन बनाया गया। इसके अलावा पूरनपुर में माल गाड़ियों के लिए रेक हैंडलिंग साइट की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed