फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crowd of Shiva devotees gathered in Jalabhishek Yatra

Pilibhit News: जलाभिषेक यात्रा में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़

Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Crowd of Shiva devotees gathered in Jalabhishek Yatra
पूरनपुर में निकाली गई जला​भिषेक यात्रा में शामिल श्रंद्धालु ।संवाद
पूरनपुर। राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में सोमवार को विशाल जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। कोतवाली रोड स्थित एक बरातघर से शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने शारदा नदी से जल लेकर गांव कुर्रैया क्षेत्र के त्रेतानाथ मंदिर में सामूहिक रूप से जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

जलाभिषेक यात्रा में श्रद्धालु बाइकों, कारों और अन्य वाहनों पर सवार थे। बम-बम भोले के जयघोष साथ ही डीजे पर बज रहे भजनों पर तमाम श्रद्धालु थिरकते चल रहे थे। यात्रा कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, शेरपुर रोड होते हुए शारदा नदी के धनाराघाट पहुंची। यहां से जल लेकर शेरपुर रोड, पुरानी स्टेट बैंक रोड, बाजार रोड, पकड़िया चौराहा होते हुए असम हाईवे से कुर्रैया की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन

जलाभिषेक यात्रा को लेकर नगर पालिका की ओर से मार्गों पर विशेष साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ आलोक सिंह, कोतवाल आशुतोष रघुवंशी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। यात्रा में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के विवेक मिश्रा, संजय मिश्रा, हर्ष प्रधान, अशोक राठौर, नवनीत मिश्रा, धनन्जय मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, सूरज बाथम, पारस शुक्ला, जीत सिंह, दीपक, दामोदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

०००००००
यात्रा की तैयारी में दो दिन से जुटा था पुलिस प्रशासन
पूरनपुर। जलाभिषेक यात्रा में २१०० श्रद्धालुओं के शामिल होने और मुस्लिम बाहुल्य गांव शेरपुरकलां के बीच से यात्रा निकलने को लेकर पुलिस प्रशासन दो दिन से तैयारी में जुटा था। कोतवाल ने रविवार शाम को शेरपुर पहुंचकर संभ्रात लोगों की बैठक लेकर जलाभिषेय यात्रा गांव से निकलने की जानकारी देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शेरपुरकलां के मुख्य मार्ग की दुकानें सुबह ११ बजे तक बंद रही। जलाभिषेक यात्रा निकलने के दौरान पुलिस-पीएसी शेरपुर में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed