{"_id":"67cf429ae1489a7eee0abade","slug":"crowd-in-opd-patients-troubled-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-132132-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओपीडी में भीड़, परेशान हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओपीडी में भीड़, परेशान हुए मरीज
Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद असलम।
- फोटो : संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल में सोमवार को 1461 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। भीड़ की वजह से मरीजों को परेशान होना पड़ा। जांच काउंटर पर सामान्य रिपोर्ट भी मरीजों को उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रविवार को अवकाश होने के कारण जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की संख्या ज्यादा रही। कुल 1461 नए पर्चे बनने के साथ ही पुराने पर्चे वाले भी कई मरीज पहुंचे। मरीजों को पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्ष और दवा काउंटर पर घंटों लाइन में लगना हुआ।
भीड़ की वजह से ओपीडी में कई बार नोकझोंक भी हुई। डॉक्टर भी मरीजों को समय नहीं दे पाए। मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या फिजिशियन कक्ष में रही। दोपहर सवा 12 बजे तक करीब 185 मरीजों को डॉ. महावीर ने देखा। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन
चिकित्सक का कहना है कि मौसम में हो रहे बदलाव में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की भीड़ को देखते हुए स्टाफ को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
-- -- -- --
सामान्य जांचों की रिपोर्ट के लिए भी भटके मरीज
जिला अस्पताल में पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों को चिकित्सक जांचे भी लिख रहे हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट न मिलने से मरीजों को परेशानी हुई। सोमवार को करीब 275 मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें अधिकांश को जांच रिपोर्ट अगले दिन लेने आने के लिए कहा गया।
-- -- -- --
फोटो: 09
चिकित्सक ने खून से संबंधित जांच लिखी है। जांच के लिए सैंपल दे दिया, लेकिन लैब में तैनात कर्मचारियों नेे जांच रिपोर्ट अगले दिन देने के लिए कहा है।- ओमेंद्र पाल
-- -- -- --
फोटो: 10
चिकित्सक ने पहले समस्या पूछी इसके बाद जांचें लिख दी है। दवा नहीं दी है। जांच रिपोर्ट अगले दिन ही मिलेगी, इसके बाद ही दवा मिल पाएगी। - मोहम्मद असलम

मोहम्मद असलम।- फोटो : संवाद

मोहम्मद असलम।- फोटो : संवाद