फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crow death case

छह कौवों मौत, जांच को पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी

Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
crow death case
मृत कौवे का सैंपल लेती पशुचिकित्सालय की टीम - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/अमरिया। अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य में रविवार सुबह अलग-अलग स्थानों पर छह कौवे मृत पड़े मिले। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सैंपल लेने के बाद मृत कौवों को सुरक्षित स्थान पर दफन कर दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक कौवों की मौत गर्मी से हुई है। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

परेवा वैश्य गांव में रविवार सुबह ग्राम प्रधान रिजवान के घर सामने एक पेड़ के नीचे दो मृत कौवे देखे गए। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने एक खाली प्लाट में एक मृत कौआ पड़ा देखा। गांव के बाहर भी तीन कौवे पड़े देखे गए। एक ही दिन में छह मृत कौवों को देखकर ग्रामीण किसी बीमारी के फैलने का अंदेशा लगाकर डर गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर एक पोल्ट्री फार्म है। उसमें भी कुछ मुर्गियां मरी हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु चिकित्सालय अमरिया में दी। सूचना मिलते ही पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वास सिंह टीम के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने सभी मृत कौवों की जांच की। सैंपल लेने के बाद टीम ने मृत कौवों को सुरक्षित स्थान पर गड्ढा खोद कर दफना दिया। इसके बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वास पोल्ट्री फार्म पर पहुंचे। पोल्ट्री फार्म संचालक फुरकान ने बताया कि उनके यहां दो-तीन मुर्गियां रोज ही गर्मी के कारण मर जाती हैं। कोई भी मुर्गी बीमार नहीं है। इस पर पशु चिकित्साधिकारी ने कोई बीमारी आदि होने पर तत्काल सूचना देने को कहा। जांच के बाद पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वास सिंह ने बताया कि छह मृत कौवे मिले हैं। सैंपल लेने के बाद गाइडलाइन के मुताबिक मृत कौवों को दफना दिया गया है। सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के गांव परेवा में कौवों के मरने की सूचना मिली थी। पशु चिकित्साधिकारी को टीम के साथ भेजा गया। कौवों की मौत गर्मी से होना पाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सैंपल ले लिया गया जोकि आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा। - डॉ. एके गर्ग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed