{"_id":"58a33e1a4f1c1b5f7ed8598e","slug":"crossing-housing-development-found-unconscious-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास चौराहा पर बेहोश मिला सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास चौराहा पर बेहोश मिला सिपाही
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यस्ततम आवास विकास चौराहा पर एक सिपाही बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। राहगीरों से सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सिपाही को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। सिपाही का नाम, पता और तैनाती के बारे में देर शाम तक पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह खाकी वर्दी पहने एक सिपाही ठेका पुलिस चौकी के चंद कदम दूर आवास विकास चौराहा पर बेहोश पड़ा था। सिपाही को बेहोश देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना देने पर कोतवाल ख्यालीराम आदित्य मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने सिपाही को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। आशंका है कि सिपाही जहर खुरानी का शिकार हुआ है। उसकी जेब में न तो पर्स मिला और न ही मोबाइल। कोतवाल ख्यालीराम आदित्य ने बताया कि बेहोश सिपाही की जेब से एक कागज मिला है। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त सुलतान जिले में पुलिस लाइन के सिपाही रामनरेश रावत के रुप में हुई है। जिसके आधार पर परिवार को सूचना दे दी गई है। पूरी स्थिति जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन