{"_id":"e91597da8bfbb2d734df1728cb869c16","slug":"cross-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास चेकिंग में पकड़ में आए 18 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास चेकिंग में पकड़ में आए 18 विद्यार्थी
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इस बार इंटरमीडिएट पास विद्यार्थियों की संख्या डिग्री कॉलेज की सीटों के सापेक्ष अधिक होने पर कई विद्यार्थियों ने एक से अधिक कॉलेजों में एडमिशन ले लिए। मामला क्रास चेकिंग के दौरान पकड़ में आया। इसमें उपाधि महाविद्यालय के सामान्य वर्ग के चार विद्यार्थी व अनुसूचित जाति के 14 विद्यार्थियों द्वारा एक अधिक कॉलेजों में प्रवेश लेना पाया गया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 18 विद्यार्थियों द्वारा एक से अधिक कॉलेजों में प्रवेश लेना पाया गया है। अब ऐसे विद्यार्थी तत्काल अन्य कॉलेजों में प्रवेश निरस्त करा लें अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन