फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crores spent on revamp plan, yet strong winds cause power outages

Pilibhit News: रिवैंप योजना में खपाए करोड़ों, फिर भी तेज हवा से गुल हो रही बिजली

Mon, 06 Apr 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crores spent on revamp plan, yet strong winds cause power outages
बिजली उपकेंद्र पर काम करते कर्मचारी। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। रिवैंप योजना से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने के नाम पर करोड़ों रुपये खपाने के बाद भी शहर की बिजली तेज हवा के झोंको से गुल हो जा रही है। आंधी आने पर उपभोक्ताओं को 10 से 12 घंटे तक कटौती झेलनी पड़ रही है। आए दिन होने वाले फाॅल्ट से उपभोक्ताओं की नींद उड़ रही है। हाल यह है कि करीब तीन वर्ष से चल रहे रिवैंप योजना के पहले चरण का काम भी अब तक अधूरा है। अभी तीन चरण का काम होना बाकी है। वहीं, अफसरों का दावा है कि पहले चरण का 90 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। इस तरह पहले चरण में करीब 20 करोड़ रुपये तक खपाए जा चुके हैं, जबकि इस कार्य की समयसीमा दिसंबर 2026 है।
विज्ञापन

शहर में आपूर्ति बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। तेज हवाओं में भी शहर की बिजली कई-कई घंटे गुल हो रही है। यह हाल तब है, जब बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए रिवैंप योजना से करीब 140 करोड़ रुपये से काम कराया जा रहा है। इसमें चार चरणों में कार्य कराया जाना है। पहले चरण में बिजली लाइन, स्मार्ट मीटर और फीडर के बाइफरकेशन का काम किया जाना था, लेकिन शहर के कई इलाकों में अभी स्थिति खराब है। वहीं, जिन स्थानों पर काम किया गया। वहां पर लाइनों में खिंचाव तक सही से नहीं किया गया है। इन लाइनों में भी फाॅल्ट हो रहे हैं। करीब तीन वर्षों में अब तक पहले चरण का काम ही पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 से शुरू हुआ था काम, 2026 में होना है पूरा
ऊर्जा निगम के अफसरों के अनुसार, रिवैंप योजना के पहले चरण का काम वर्ष 2023 में शुरू कराया गया था। इसके सभी चार चरणों का काम दिसंबर 2026 तक पूरा कराया जाना है, मगर संबंधित कंपनी की ओर से अब तक पहले चरण को ही पूरा नहीं किया जा सका। अभी तीन चरण में होने वाला काम कब शुरू होगा। इस पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेटलतीफी से बढ़ीं उपभोक्ताओं की मुश्किलें
जिले में रिवैंप योजना का काम कराने वाली कंपनी की ओर से कार्य पूरा कराने में लगातार लेटलतीफी की गई। तार बदलने, टूटे खंभे बदलने और अन्य कार्य समय से पूरे ही नहीं हो सके। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या गर्मी के समय होती है। उपभोक्ता सड़कों पर भी उतरते हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति की बदहाली दूर नहीं हो रही। काम में हीलाहवाली और उपभोक्ताओं की समस्या की जानकारी होने के बाद भी अफसरों की मेहरबानी कंपनी पर बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed