फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crocodile reached the temple premises

Pilibhit News: मंदिर परिसर में पहुंचा मगरमच्छ

Tue, 15 Jul 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Crocodile reached the temple premises
अमरिया। देवहा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ मंदिर परिसर में घुस गया। ग्रामीणों की नजर जब मगरमच्छ पर पड़ी तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब छह बजे एक मगरमच्छ देवहा नदी से निकलकर गांव भिकारीपुर में जा पहुंचा। यहां कुत्तों के दौड़ाने पर मगरमच्छ शिव मंदिर परिसर में घुस गया। सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मगरमच्छ को मंदिर परिसर में देखा तो पसीने छूट गए। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस चौकी पर दी गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा सोनी सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव ढाली ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को देवहा नदी में ले जाकर छोड़ दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed