फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crocodile dragged child while feeding water buffalo in Khakra river mutilated body was found next day

पीलीभीत: भैंस को खकरा नदी में पानी पिलाते समय बच्चे को खींच ले गया मगरमच्छ, मिला क्षत-विक्षत शव, मचा कोहराम

Sun, 27 Jun 2021 08:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 27 Jun 2021 08:16 PM IST
सार

गांव के अन्य बच्चे भी जानवर लेकर गए थे। डोरीलाल भैंस को पानी पिलाने के लिए खकरा नदी में उतरा था। इसी बीच मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया। 

विज्ञापन
crocodile dragged child while feeding water buffalo in Khakra river mutilated body was found next day
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के खकरा नदी किनारे भैंस चराने के लिए गए 12 साल के बालक को मगरमच्छ ने मार डाला। भैंस को नदी में पानी पिलाते समय मगरमच्छ किनारे खड़े बच्चे को खींच ले गया। दूसरे दिन रविवार दोपहर 12 बजे घटनास्थल से आठ किलोमीटर दूर उसका क्षत विक्षत शव मिला।

विज्ञापन


न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव रूरा रामनगर निवासी जानकी प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा डोरीलाल शनिवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के बाहर एक किलोमीटर दूर खकरा नदी किनारे गया था। गांव के अन्य बच्चे भी जानवर लेकर गए थे। डोरीलाल भैंस को पानी पिलाने के लिए खकरा नदी में उतरा था। इसी बीच मगरमच्छ उसे नदी में खींच ले गया। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीण जमा हुए और बच्चे की तलाश की गई। देर शाम न्यूरिया थाने में सूचना दी गई। रात होने की वजह से उस वक्त कोई कुछ नहीं कर सका। दूसरे दिन रविवार
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दोबारा खकरा नदी में तलाश की गई। गांव से करीब आठ किमी दूर खकरा नदी में दोपहर 12 बजे क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। 

मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह खरौंसा गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां धर्मवती का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शव खकरा नदी से क्षतविक्षत हालत में मिला था। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed