फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth killed by flour machine

चारा मशीन से काटकर युवक की बेरहमी से हत्या

Tue, 05 Jun 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 05 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by flour machine
police at site
 थाना क्षेत्र के गांव हरकिशनापुर में रंजिश के चलते एक युवक की रविवार रात चारा मशीन से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर खून से लथपथ युवक का शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी, सीओ, थाना प्रभारी गांव पहुंचे और जानकारी जुटाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां की ओर से पुलिस ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।                 
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के हरकिशनापुर निवासी तीस वर्षीय हरपाल मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात करीब दस बजे फोन आने के बाद वह घर से चला गया। वह देर रात तक जब घर नहीं लौटा, तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव के एक व्यक्ति ने हरपाल का शव घर से कुछ दूरी पर लाखन के घर के बाहर चारा मशीन के पास खून से लथपथ पड़ा होने की सूचना उसके परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस को सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी बालेंदु भूषण सिंह, सीओ सदर प्रवीन सिंह मलिक ने थाना प्रभारी एसके सिंह के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक की मां रामकली ने नऊआ नगला निवासी हरस्वरुप पर रंजिश में हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि दिसंबर माह में हुई मारपीट के विवाद में पुलिस ने हरस्वरुप को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। जेल से रिहा होने के बाद से वह हरपाल से रंजिश मानने लगा था। मां का कहना है कि उसी रंजिश में हरपाल की हत्या कर दी गई।  
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया पड़ताल से साफ है कि हरपाल की चारा मशीन से काटकर हत्या की गई है। मृतक की गर्दन व शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। नामजद रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की जा रही है।  बालेंदु भूषण सिंह, एसपी                            
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी 100 लापरवाही से चली गई हरपाल की जान 
 भले ही हरपाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन  इस मामले में यूपी 100 की लापरवाही भी कम उजागर नहीं हो रही है। फोन कॉल रिकार्ड के अनुसार पुलिस को हरपाल के मोबाइल में रात करीब 11 बजे डायलिंग कॉल में यूपी-100 का नंबर मिला। माना जा रहा है कि हरपाल ने खुद को बचाने के लिए यूपी 100 को कॉल की, लेकिन फोन रसीव नहीं हुआ। इस बीच हमलावरों ने उसकी जान ले ली। सुबह करीब सात बजे वारदात की जानकारी पर एसपी बालेंदु सिंह भूषण सीओ सदर आदि के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली, लेकिन किसी भी ग्रामीण ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। एसपी कहते हैं कि हरपाल की चारा मशीन से काटकर हत्या की गई है। चारा मशीन पर भी खून लगा है। हरपाल की गर्दन आधी कटी हुई थी। उसके हाथ-पांव पर भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। ऐेसे में माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने में एक से अधिक हमलावर होंगे।    


 कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं हुई हत्या                     
गांव में इसको लेकर भी चर्चाएं तेजी से फैल रहीं हैं कि कहीं प्रेम प्रसंग के चलते तो हरपाल की हत्या नहीं की गई है। जांच में पता चला है कि हरपाल की पत्नी कई दिन से मायके बरेली जनपद के नवाबगंज में रह रही थी। पुलिस के अनुसार जिसे हत्या का आरोपी बनाया गया है उसका घर भी गांव के नजदीक है। अगर रंजिशन हत्या करनी होती तो इस वारदात को अंजाम गांव में नहीं दिया जाता। फिलहाल गांव वाले इस मामले में पुलिस के सामने मुंह नहीं खोल रहे हैं। लिहाजा, पुलिस कई पहलुओं पर मामले की जांच में जुट गई है।              
             
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed