फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man in a money dispute Entered the house beaten up

पैसे के विवाद में युवक को घर में घुसकर पीटा

Fri, 12 Feb 2016 11:34 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 12 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Young man in a money dispute Entered the house beaten up
पैसे को लेकर गांव सिसैइया में एक युवक ने घर में घुसकर गांव निवासी शमशेर अहमद की पिटाई कर दी। आरोप है कि जब उसका भाई और पत्नी बचाने आई तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम सिसैइया निवासी शमशेर अहमद ने बताया कि उसने गांव निवासी भूपराम से पत्नी का इलाज कराने के लिए 10 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि 11 फरवरी की सायं भूपराम शराब पीकर उसके घर घुस आया और गाली गलौज करते हुए तुरंत पैसे लौटाने को कहा। जब उसने तुरंत पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपी नाराज हो गया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर होने पर भाई साजिद और पत्नी अफसाना बेगम बचाने आईं तो हमलावर ने उन्हें भी मारा-पीटा। एसओ ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि शमशेर अहमद की ओर से आरोपी भूपराम के खिलाप घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed