{"_id":"6afdf6a7bfb7c610f6073744","slug":"four-teams-formed-to-apprehend-the-accused-in-the-case-of-a-womans-murder-jind-news-c-199-1-jnd1003-163950-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महिला की हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महिला की हत्या के मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में महिला के हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। दो टीमें सीआईए और दो टीमों जुलाना पुलिस थाना की गठित की गई हैं। फतेहगढ़ गांव निवासी 42 वर्षीय सुमन सोमवार दोपहर बाद अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी।
पड़ोसियों को जब जानकारी मिली तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुमन को इलाज के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआत में परिजनों ने महिला की मौत को हृदय गति होने का मामला समझा और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद वे शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। घर पहुंचने पर जब परिजनों सुमन के गले पर निशान देखे तो उन्हें हत्या का शक हुआ। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
परिजनों ने सामान की जांच की तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और उनमें रखे लाखों रुपये के गहने व 8 लाख 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिजनों को महिला की मौत को लेकर संदेह हुआ। मृतका के पति ऋषिराम की शिकायत पर पुलिस ने फतेहगढ़ गांव निवासी शिवकुमार उर्फ मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बॉक्स
पुलिस ने मृतक सुमन के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी शिवकुमार उर्फ मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। - कमल, थाना प्रभारी जुलाना।