{"_id":"57b34f354f1c1bd26e6eb7e6","slug":"young-man-beaten-by-bank-personnel","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को बैंककर्मियों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को बैंककर्मियों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/जहानाबाद।
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पीटा
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पुलिस को दी तहरीर
जहानाबाद क्षेत्र के बारातबोझ गांव का मामला
एटीएम कार्ड जारी कराने के लिए फार्म जमा करने आए युवक की अगले दिन आने की बात कहने पर बैंक कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बैंक कर्मचारियों ने युवक से गालीगलौज की और फिर बैंक से बाहर निकालकर उसकी पिटाई की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने घटना के विरोध में बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। मामले की दो बैंक कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव बारातबोझ निवासी जसवंत ने बताया कि उनका खाता गांव की इलाहाबाद बैंक में है। मंगलवार दोपहर वह एटीएम कार्ड जारी कराने के लिए फार्म भरकर जमा करने बैंक गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने फार्म जमा करने से इंकार कर दिया। कारण पूछने पर गालीगलौज की और फिर बाहर लाकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलते ही गांव के दर्जनों लोग जमा हो गए। बैंक कर्मियों की हरकत को गुंडई बताकर प्रदर्शन किया। इसके बाद घटना की दो कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। एसओ भोला सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। युवक का मेडिकल कराया गया है।