फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women went to Tahrir Sons and daughters , including the missing

तहरीर देने गई महिला  पुत्र-पुत्री समेत लापता

Wed, 27 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो बीसलपुर।
ब्यूरो बीसलपुर। Updated Wed, 27 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women went to Tahrir Sons and daughters , including the missing
Missing - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
-कोतवाली पुलिस को दी गई तीनों के लापता होने की तहरीर
कोतवाली में तहरीर देने गई गांव रढै़ता की एक महिला अपने पुत्र और पुत्री समेत रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तीनों की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस में तहरीर दे दी गई है। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव रढै़ता निवासी सुखपाल ने बताया कि 22 अप्रैल को उनके बच्चों और मोहल्ले के ही रामआसरे के घर के बच्चों में विवाद हो गया था। इस पर रामआसरे और उनके घर के अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर उनकी पत्नी रीता देवी और 10 वर्षीया पुत्री सरोज कुमारी को लात घूंसों से काफी मारापीटा था। उनकी पत्नी रीता और सरोज उसी दिन कोतवाली में हमलावरों के विरूद्ध तहरीर देने आई थीं, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचीं। रीता के साथ उनका चार वर्षीय पुत्र भी है। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब तीनों लोगों का कोई पता नहीं चला तभी, सुखपाल ने बुधवार को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दे दी है। हलका दरोगा मेंबर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed