फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women 's condition deteriorated In the commotion at CHC

महिला की हालत बिगड़ने  पर सीएचसी में हंगामा

Wed, 27 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Wed, 27 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Women 's condition deteriorated In the commotion at CHC
hospital - फोटो : अमर उजाला
- चिकित्सकों से नोकझोंक, महिला की हालत में सुधार होने पर शांत हुए हंगामा करने वाले
विज्ञापन

- पुलिस अभिरक्षा में मौत के मुंह में समाए मोहल्ला रजागंज के शकील की पत्नी है गुलिस्ता 

पुलिस अभिरक्षा में मौत के मुंह में समाए मोहल्ला रजागंज देहात निवासी शकील की पत्नी गुलिस्ता की सीएचसी में इलाज के दौरान हालत खराब हो गई। इस पर गुस्साएं लोगों ने सीएचसी में जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोगों की चिकित्सकों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में गुलिस्ता की हालत में सुधार होने पर हंगामा कर रहे लोग शांत हो गए।
कोतवाली में 31 मार्च को पुलिस अभिरक्षा में पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी शकील और सद्दाम की मौत हो गई थी। शकील की पत्नी गुलिस्ता सात माह के गर्भ से है। पांच दिन पहले गुलिस्ता की हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसे एक दिन छोड़कर ड्रिप लगवाने की सलाह दी गई। गुलिस्ता बुधवार को सीएचसी में ड्रिप लगवाने आई थी। ड्रिप लगने के बाद गुलिस्ता की सीएचसी में हालत बिगड़ गई। इस पर एकत्र हुए उसके समर्थकों ने सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों की सीएचसी के चिकित्सकों से नोकझोंक भी हुई। चिकित्सकों का कहना था कि गुलिस्ता की हालत ठीक है, लेकिन हंगामा कर रहे लोग मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि कुछ देर बाद खुद गुलिस्ता के कहने पर कि ‘अब मैं ठीक हूं’, तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन



गुलिस्ता एक दिन पहले भी सीएचसी आई थी, तब उसे ड्रिप लगवाई गई। बुधवार को गुलिस्ता फिर सीएचसी आई उसे दवाई दिलवा दी गई। साथ ही ड्रिप लगवाई गई। ड्रिप तेज चलने से गुलिस्ता ठंड महसूस करने के साथ कांपने लगी। इस पर लोग उसकी हालत खराब होना समझ कर हंगामा करने लगे। ड्रिप निकलवा देने पर गुलिस्ता की हालत ठीक हो गई। इलाज के बाद ही गुलिस्ता सीएचसी से गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मोहम्मद असलम, एमओआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed