फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Wires stolen from five electricity poles; found cut and lying in the field.

Fatehpur News: पांच बिजली के खंभे से तार चोरी, खेत में कटे पड़े मिले

Thu, 08 Oct 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Wires stolen from five electricity poles; found cut and lying in the field.
फोटो-49-खेत पर पड़े बिजली पोल के कटे तारों के ढेर। वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। चोरों ने बुधवार रात पांच बिजली के खंभों से तार चोरी कर लिए। तारों को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर ढेर लगा दिया गया। किसी वजह से चोर कटे तारों को ले नहीं जा सके। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह खेतों में तार पड़े देखे, लेकिन विभाग को इसकी जानकारी नहीं हुई। शाम को वीडियो वायरल होने के बाद जेई जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के डगरइया गांव के किनारे खेत कल्यानपुर थानांतर्गत आते हैं। रेलवे लाइन के किनारे 33 केवी लाइन के पांच खंभों से चोरों ने तार काट लिए। तारों के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिए गए।
विज्ञापन

खेत में तार पड़े होने और पोल पर तार नहीं होने से ग्रामीणों को चोरी का पता चला। हालांकि किसी ने पुलिस या निगम के अधिकारियों को सूचना नहीं दी। शाम को मौके का वीडियो वायरल होने के बाद निगम के जेई हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में इसी सप्ताह तीसरी बार तार चोरी की घटना हुई है। जेई सुंदरम यादव ने बताया कि पांच खंभों के तार चोरी हुए हैं। करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना नहीं आई है।

फोटो-49-खेत पर पड़े बिजली पोल के कटे तारों के ढेर। वीडियो ग्रैब

फोटो-49-खेत पर पड़े बिजली पोल के कटे तारों के ढेर। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed