फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman's body found hanging; maternal family alleges murder.

Fatehpur News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

Thu, 08 Oct 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; maternal family alleges murder.
फाइल फोटो-45-प्रियंका। स्रोत परिजन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के रमदिनवापुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह महिला का शव घर के कमरे में पंखे से साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। करीब सात घंटे चले घटनाक्रम के बाद पुलिस ने समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रमदिनवापुर निवासी विश्वंभर निषाद की पत्नी प्रियंका देवी (21) का शव सुबह करीब 10 बजे घर के अंदर मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और ससुरालीजन को सामने लाने की मांग करने लगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने ससुर रामविशाल, सास ननकी और ननद प्रीती को पहले ही थाने भेज दिया था। मायके पक्ष ने प्रियंका को ससुराल में प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सीओ जाफरगंज अवनीश कुमार के साथ जाफरगंज, ललौली और चांदपुर थाने का पुलिस पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय रामविशाल बेटी प्रीती के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत गया था। पत्नी ननकी बीमारी के चलते घर के बाहर बरामदे में लेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्री लौटे तो घर के आंगन की गैलरी का दरवाजा अंदर से बंद मिला। ग्रामीणों की मदद से छत पर लगा जाल काटकर रस्सी के सहारे नीचे उतरकर दरवाजा खोला गया। इसके बाद अंदर प्रियंका का शव मिला।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। मायके पक्ष के लोग शव को नीचे नहीं उतारने दे रहे थे। पुलिस के समझाने पर दोपहर दो बजे शव नीचे उतारा गया, लेकिन बाद में चली बातचीत और हंगामे के कारण पोस्टमार्टम के लिए भेजने में शाम हो गई। शाम करीब छह बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।



11 महीने पहले हुई थी शादी
प्रियंका की शादी 22 नवंबर 2025 को विश्वंभर निषाद से हुई थी। पति दो दिन पहले ही महाराष्ट्र कमाने गया था। उसके बाहर जाने के दो दिन बाद ही प्रियंका की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के घर पर कोई मौजूद न होने के कारण पुलिस ने मकान में ताला लगवा दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मामा शिव गोपाल की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-45-प्रियंका। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-45-प्रियंका। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-45-प्रियंका। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-45-प्रियंका। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed