फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women raped and then blackmailed

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, फिर किया ब्लैकमेल

Fri, 08 Sep 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Fri, 08 Sep 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Women raped and then blackmailed

शादी का झांसा देकर एक युवती से दो साल में कई बार युवक ने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसकी वीडियो क्लिप बना ली गई। इसको वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये वसूल लिए। लगातार मिल रही धमकियों का विरोध करने पर युवती को गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।  

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी उसके एक रिश्तेदार नजरुल हसन ने शादी का झांसा देकर करीब दो साल पहले उससे संबंध बना लिए। आरोप है कि उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसकी वीडियो बना ली गई। इसके बाद उससे धन उगाही शुरू कर दी गई। विरोध पर उसकी विडियो वायरल करने की धमकी दी गई। युवती का आरोप है कि इसकी शिकायत उसने आरोपी के रिश्तेदारों से की, लेकिन उसकी एक न सुनी गई। आरोप है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों की मदद से भी वसूली की। एक सितंबर को उसे फोन कर अपने घर बुलाया और 10 हजार रुपये की मांग की। रुपये लेनेे के बाद शादी की जिद पर उससे अभद्रता कर पिटाई की गई और जान से मारने की नियत से उसके गले में दुपट्टा खींचकर जान से मारने का प्रयास किया गया। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपियों ने शादी का आश्वासन दिया। युवती का आरोप है कि अब फिर आरोपी शादी से मना कर रहा है। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed