फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women police cordon to catch the raw wine

कच्ची शराब पकड़ने गई पुलिस को महिलाओं ने घेरा

Sat, 17 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कसगंजा/घुंघचाई।
अमर उजाला ब्यूरो कसगंजा/घुंघचाई। Updated Sat, 17 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Women police cordon to catch the raw wine
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जीप बैक होते समय एक महिला का पैर कुचला
विज्ञापन

आक्रोशित महिलाएं बमुश्किल हुईं शांत, घायल को भर्ती कराया

कच्ची शराब पकड़ने गांव भैंसासुर पहुंची पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। महिलाओं के भारी विरोध के चलते पुलिस टीम लौटने के लिए जीप बैक कर रही थी तभी गांव निवासी मैकूलाल की पत्नी प्रेमवती का पैर पहिए के नीचे आकर कुचल गया। इससे महिलाएं आक्रोशित हो गईं। हालात बिगड़ते देख कुछ लोगों ने बमुश्किल उन्हें शांत किया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
शुक्रवार शाम पुलिस ने कच्ची शराब बेचने की सूचना पर गांव में भैंसासुर में छापा मारकर दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस टीम उन्हें ले जा पाती उससे पहले ही तमाम महिलाएं वहहां पहुंच गईं और दोनों युवकों को निर्दोष बताते हुए पुलिस को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। महिलाओं का कहना था कि आरोपियों को तो पुलिस जानबूझ कर नहीं पकड़ती है। निर्दोष लोगों को पकड़ लेती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं के गुस्से को देखते हुए पुलिस लौटने के लिए जीप बैक करने लगी। इसी दौरान प्रेमवती का पैर पहिए के नीचे आकर कुचल गया। इससे महिलाएं और भड़क गईं। हालात बिगड़ते देख कुछ लोगों ने बमुश्किल उन्हें शांत किया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। 
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर गांव भैंसासुर पहुंचकर दो युवकों को पकड़ा गया था। उनके पास से शराब बरामद न होने पर उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान कई महिलाएं एकत्र हो गईं। एक महिला के पैर की उंगली जीप से दब गई थी। महिला का इलाज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कमलेश कुमार, चौकी प्रभारी घुंघचाई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed