फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman woman 15 thousand deceived

महिला ने युवती  से 15 हजार ठगे

Fri, 06 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 06 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह लाख की लाटरी का झांसा देकर एक जालसाज महिला ने एक युवती से 29 हजार रुपये ठग लिए। यही नहीं लगातार संपर्क बनाए रखा और अब 12 हजार और ठगने की कोशिश शुरू कर दी। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है, जिसमें बैंक कर्मचारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पचपेड़ा गांव की रहने वाली प्रेमवती पुत्री तेजराम ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में एक अंजान नंबर से महिला ने उसके मोबाइल पर कॉल की। बताया कि उसकी पंद्रह लाख रुपये की लाटरी निकली है। उसने उसे पाने के लिए तीन दिन के भीतर 30 हजार रुपये जमा कराने को कहा। एक बैंक एकाउंट नंबर भी आरोपी महिला ने मैसेज किया। दुबारा काल आने पर पीड़ित युवती झांसे में आ गई। तीन किश्तों में कुल 29 हजार रुपये दिए गए बैंक खाते में जमा करा दिए। इसके बाद लाटरी की जानकारी की गई। इस पर आरोपी ने बारह हजार रुपये की और डिमांड की, जिस पर पीड़ित युवती को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। वह शिकायत लेकर चौकी पुलिस के पास गई, जहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। हताश होकर युवती ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने पूरनपुर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed