{"_id":"57d83b564f1c1b193bd484ec","slug":"woman-sleeping-on-the-roof-of-the-neighbor-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रही युवती से पड़ोसी ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सो रही युवती से पड़ोसी ने की छेड़छाड़
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर सो रही किसान की बेटी से पड़ोस के एक युवक ने छेड़छाड़ की। छत पर आकर उसने युवती को पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर पर परिवारवाले जागे तो युवक ने चाकू निकालकर धमकाया। इसके बाद एकजुट घरवालों ने युवक को पकड़ कर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात को वह अपने पूरे परिवार के साथ छत पर सो रहा था। उसकी 18 वर्षीय पुत्री थोड़ी दूरी पर चारपाई पर सो रही थी। देर रात पड़ोस का रहने वाला कुंवरसेन छत पर आ गया। इसके बाद युवती को दबोच कर अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर परिवारवाले जाग गए। देखा तो युवक छेड़छाड़ कर रहा था। युवक ने परिवारवालों के इकट्ठा होने पर चाकू निकालकर धमकाना शुरू कर दिया, लेकिन एकजुट होकर सभी ने युवक को धर दबोचा। उसकी मौके पर ही पहले पिटाई की गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर रात में ही असम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी जुटाई और थाने ले आए। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि पिता से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद चालान किया गया।