फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman 's body found hanging from tree

जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Sat, 30 May 2015 11:30 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Sat, 30 May 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
घर से नाराज होकर निकली महिला का शव जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव की एक दूसरी महिला की हार्ट अटैक से  मौत हो गई। एक दिन में दो महिलाओं की मौत पर गांव में मातम पसरा रहा।  गांव टांडा छत्रपति की एक महिला का परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया।
विज्ञापन


इस पर वह नाराज होकर शुक्रवार को जंगल की ओर चली गई। शनिवार को महिला का गांव के समीप स्थित जंगल में एक पेड़ से शव लटका मिला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार के लोगों ने किसी कार्रवाई से इनकार किया है। उधर, गांव निवासी आशाराम की 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी शुक्रवार को गांव पडरी में एक भंडारा में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन


घर वापस लौटते समय अचानक सुशीला देवी की हालत खराब हो गई। जब तक उनको डॉक्टरों के पास ले जाया जाता। इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। गांव में एक दिन दो महिलाओं की मौत पर मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed