फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman on kerosene Mix set fire

महिला पर मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग

Sat, 30 Jan 2016 10:45 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 30 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman on kerosene Mix set fire
बरेली जिले के थाना बहेड़ी के गांव ग्वारी पचपेड़ा में ब्याही थाना सुनगढ़ी के गांव उगनपुर निवासी होमगार्ड बालकराम की 22 वर्षीय पुत्री रेनू पर उसके तहेरे देवर और तहेरी जेठानी ने मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी, जिससे वह करीब 65 प्रतिशत झुलस गई। मायके वालों ने हालत में सुधार न होने पर उसे पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती रेनू ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले बहेड़ी के गांव ग्वारी पचपेड़ा निवासी विजेंद्र कुमार के साथ हुई थी। उसके आठ माह का पुत्र आकाश है। पति मजदूरी करते हैं। उनका जमीन के बंटवारे को लेकर तहेरे जेठ और तहेरे देवरों से विवाद चल रहा है। 17 जनवरी को पति और देवर मजदूरी पर गन्ना छीलने गए थे। घर पर वह और उसकी सास थीं। सास सब्जी लेने खेतों की ओर चली गईं। इसी दौरान तहेरी जेठानी की तीन वर्षीय पुत्री ने उसके पुत्र को गोदी में ले लिया। पुत्र के अचानक गोदी से छूटकर गिरने पर उसने उसे डांट दिया। आरोप है कि इससे नाराज तहेरी जेठानी ने अपने देवर के साथ मिलकर उसके ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगा दी। वह चीखते-चिल्लाते पड़ोस में बने पानी के हौज में जा गिरी। घटना के बाद आरोपी घर से भाग गए। सूचना पर पति और देवर आदि पहुंचे। आर्थिक तंगी होने के कारण परिवार वाले उसका इधर-उधर देशी इलाज करा रहे थे। झुलसी विवाहिता के पिता बालकराम ने बताया कि वह घटना की सूचना बहेड़ी पुलिस और 100 नंबर पर दे चुके हैं, लेकिन अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हालत ठीक न होने पर पुत्री को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed