फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman killed in a road accident left

सड़क हादसे में चली गई महिला की जान

Sat, 26 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 26 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in a road accident left
सड़क हादसे में चली गई महिला की जान - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
सितारगंज हाईवे पर मलपुरी गांव के पास ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सिरसा गांव निवासी महिंद्रा देवी पत्नी रामप्रताप की मौत हो गई और उसका भतीजा अरविंद घायल हो गया। हादसा उत्तराखंड क्षेत्र में होने पर सितारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले राम प्रताप खेती करते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी महिंद्रा देवी (48) अपने भतीजे अरविंद के साथ उत्तराखंड के सितारगंज अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को देखने गईं थी। देर शाम दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। सितारगंज हाईवे पर मलपुरी गांव के नजदीक पहुंचते ही ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें महिंद्रा देवी की मौत हो गई और अरविंद सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची सितारगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत के बाद से परिवार में मातम छा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed